शुक्रवार, 17 जून 2016

रामेश्वरम यात्रा

रामेश्वरम यात्रा के दौरान कन्याकुमारी, केरल के तिरुवनंतपुरम के पद्मनाभस्वामी, मदुरई के मीनाक्षी मंदिर, तिरुचिरापल्ली में श्रीरंगम, तंजौर में वृहदीश्वर मंदिर, महाबलीपुरम में अर्जुनरथ, चेन्नई में गोल्डनबीच, पांडिचेरी में अरविंद आश्रम और तिरुपति में बालाजी के दर्शन किए।

जगन्नाथ पुरी यात्रा के साथ कोणार्क व भुवनेश्वर

जगन्नाथ पुरी की यात्रा के दौरान कोणार्क व भुवनेश्वर में लिंगराज मंदिर भी गए और नंदन कानन चिड़ियाघर।

द्वारका यात्रा, सोमनाथ व नागेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन

द्वारका की यात्रा के दौरान सोमनाथ, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी किए और पोरबंदर में गांधी के जन्मस्थान कीर्ति मंदिर और सुदामाजी के आश्रम गए।

मंगलवार, 12 अप्रैल 2016

स्कूल के क्लास ग्रुप फोटो

ग्रुुुप फोटो भी बेहद दिलचस्प होते हैं। इन्हें देखते ही उस समूह में शामिल हर व्यक्ति से जुड़ी कोई न कोई बात याद आती है। जो उस समूह में नहीं है, वह भी पूछ बैठता है, सब तो कैमरे की तरफ देख रहे थे, तुम्हारा ध्यान कहां था? तुम्हारा सही है, हर बार तुम्हें पहली लाइन में ही बैठने का मौका मिलता है। उसे देखो इसकी फोटो बहुत सही आती है। इसका चेहरा बहुत फोटोजेनिक है। इसे फोटो खिंचवाने की समझ है, इसे कैमरे का पता रहता है कि उस समय कहां देखना चाहिए। आप भी एहल्कॉन पब्लिक स्कूल में अनन्य के नर्सरी से अब तक क्लास ग्रुप फोटो देखकर कोई टिप्पणी करें...

गुरुवार, 13 अगस्त 2015

मोबाइल कैमरे से ली गई तस्वीरों से बना कोलाज व अन्य तस्वीरें

अनन्य की ये तस्वीरें 2006 से 2008 के बीच की हैं। कोलाज मेरे साथी मंगतराम शर्मा ने बनाया। शुरूआत की दो तस्वीरें मेरे मित्र विष्णु शर्मा की खींची हुई हैं। इनमें एक तस्वीर अनन्य के एहल्कॉन पब्लिक स्कूल जाने के पहले दिन की है। एक तस्वीर आईटीओ की, एक नई दिल्ली स्टेशन, दो तस्वीरें कनॉट प्लेस सेंट्रल पार्क और एक फोटो वृंदावन में मुंडन के बाद विपुल के साथ है। बाकी तस्वीरें ए-35 के थर्ड फ्लोर वाले घर की हैं। एक फोटो बहुत दिलचस्प है जिसमें एक हाथ में नोट दबाकर वह दूसरे हाथ से पलंग को ठीक वैसे ही थपथपा रहा है जैसे उन दिनों प्राइवेट बसों में कंडक्टर किया करते थे। 2007 में दिल्ली में निगम चुनाव हुए, उन दिनों बहुत से नेता प्रचार के लिए आते थे, उसका असर भी एक तस्वीर हैं, नेताओं की स्टाइल में हाथ जोड़कर वोट मांगने वाली तस्वीर देखिए।