सोमवार, 3 अगस्त 2015

भारतीय शास्त्रीय संगीत के दिग्गजों के साथ अनन्य

भारतीय शास्त्रीय संगीत के शिखर कलाकारों के कार्यक्रम राजधानी में अक्सर होते रहते हैं। बांसुरी वादक हरि प्रसाद चौरसिया, संतूर वादक शिव कुमार शर्मा, प्रख्यात गायक छन्नूलाल मिश्र, गोकुलोत्सव जी महाराज, राजन-साजन मिश्र, रमाकांत-उमाकांत गुंडीचा, प्रख्यात कथक गुरु बिरजू महाराज, उमा शर्मा, गायिका शुभा मुद्गल, गजय गायिका पिनाज मसानी, जिला खान सहित न जाने कितने ही कलाकारों से अनन्य को आशीर्वाद पाने का मौका मिला। कई बार हम तस्वीर लेने में भी सफल रहे।

रविवार, 2 अगस्त 2015

अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसौदिया के साथ

साल 2011 में लोकपाल आन्दोलन खत्म होने के बाद अरविंद पत्रकारों से बातचीत करने के लिए अक्सर हमारी गली के ही एक मकान में आया करते थे, इस मकान में मनीष का कबीर संस्था वाला दफ्तर था। एक दिन मैं भी मिलने गया, साथ में अनन्य भी गया। आज संयोग से केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और मनीष उप-मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री।

अगस्त 2011 में समाजसेवी अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन के दौरान मंच पर

आंदोलन के अंतिम दिन अन्ना हजारे ने मंच से भाषण दिया। इस दौरान कुछ बच्चे भी मंच पर थे, अनन्य भी उनमें से एक था। मंच से नीचे उतरा तो तमाम लोगों से उसकी मुलाकात हुई जैसे प्रशांत भूषण आदि से उसकी मुलाकात हुई। खास बात यह है कि पहली तस्वीर अगले दिन टाइम्स ऑफ में छपी थी, यह फोटो वहीं के फोटोग्राफर पियाल से प्राप्त की।

अनन्य 2010 में प्री-प्राइमरी यानी केजी के दौरान एक सालाना कार्यक्रम में

इस कार्यक्रम में अनन्य ने ईद के सिलसिले में आयोजित एक नृत्यगीत में मुस्लिम वेशभूषा में नृत्य किया। जनवरी में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रोताओं की अग्रिम पंक्ति में बैठी हैं प्रख्यात कथक नृत्यांगना नलिनी व कमलिनी।

कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान खेल शुभंकर शेरा के साथ अनन्य

शनिवार, 16 अगस्त 2014

वृंदावन का कृष्ण कन्हैया

अनन्य अपने स्कूल में दो बार कृष्ण की वेशभूषा में पहुंचा, एक बार फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में और एक बार कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में